- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हिस्ट्रीशीटर जुबैर पर...
उत्तर प्रदेश
हिस्ट्रीशीटर जुबैर पर बड़ी कार्रवाई, तीन मंजिला अवैध मकान पर चला बुलडोजर
Saba Naaz
25 Jun 2025 4:24 PM IST

x
Bareilly बरेली : बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर जुबैर उर्फ पाया पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गो तस्करी समेत कई मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर जुबैर के तीन मंजिला मकान पर बुधवार दोपहर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चलवा दिया।
मकान के भूतल पर होटल संचालित होता था। मकान को गिराने की कार्रवाई बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार की देखरेख में की गई। इस कार्रवाई से खलबली मची रही। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जुबैर ने मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर इस मकान का निर्माण कराया था। इस पर जुबैर को नोटिस भी जारी किया गया था।हिस्ट्रीशीटर के पास तीन मंजिला इमारत के निर्माण का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
इसके बाद नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने सूफ़ी टोला निवासी जुबैर उर्फ पाया को छह जून को विकास भवन के पीछे से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक जुबैर काफ़ी समय पहले जमानत पर छूटने के बाद से लापता था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पता लगा कि वह मुंबई चला गया है। हाल ही में वह मुंबई से लौटकर आया था तो मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया है, लेकिन जमानत पर बाहर आ गया था। आरोपी के खिलाफ पशु तस्करी आदि के 13 मुकदमे पहले से चल रहे हैं। जुबैर पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। बुधवार को उसके मकान को ध्वस्त करा दिया गया।
Tagsहिस्ट्रीशीटरजुबैरकार्रवाईमंजिलाबुलडोजरHistory sheeterZubairactionstoreybulldozerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





