- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर...
उत्तर प्रदेश
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा! पुल से 20 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW, 1 की मौत
Shantanu Roy
3 Sep 2022 11:47 AM GMT

x
बड़ी खबर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार असंतुलित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 20 फीट नीचे जाकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भीषण था कि बीएमडब्ल्यू कार के परखच्चे उड़ गए। घायल का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। हादसा थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनटर पर हरियाणा का रहने वाला भरत अपने दोस्त गौरव के साथ BMW स्पोर्ट्स कार से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेस-वे से जा रहा था।
BMW कार अभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायल शख्स को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। कथित तौर पर घटना के समय कार की रफ्तार काफी अधिक थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
Next Story