उत्तर प्रदेश

बड़ा हादसा: 6 बारातियों की मौत, हुआ ये...

jantaserishta.com
6 May 2022 4:27 PM IST
बड़ा हादसा: 6 बारातियों की मौत, हुआ ये...
x

रामपुर: रामपुर में शुक्रवार की दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। मुरादाबाद जनपद से आ रही बारात में शामिल एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव रहरा माफी से शुक्रवार को रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के काशीपुर आंगा के लिए बारात आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारातियों की इनोवा कार तेज रफ्तार से एक एचटी लाइन के पोल से टकरायी, जिससे बचाते हुए चालक ने कार को दाएं लिया तो कार पेड़ से टकरा गई।
हादसे में रहना माफी गांव निवासी विनीत पुत्र ब्रजेश, राकेश पुत्र कर्ण सिंह, कृष्णम पुत्र वीरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र विक्रम और आकाश सक्सेना पुत्र हरिओम की मौत हो गई। जबकि, चिंटू पुत्र निदेश, संजय पुत्र हरश्याम सिंह, बिट्टू पुत्र वीर सिंह और अनमोल पुत्र आलोक घायल हो गए। हादसा होते ही कोहराम मच गया।
आनन फानन में पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए व घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एसपी अशेक कुमार ने बताया कि हादसे की बजह तेज रफ्तार रही। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story