उत्तर प्रदेश

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Admin4
8 Dec 2022 6:07 PM GMT
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
x
बिजनौर। क्षेत्र में धनौरा रोड पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में बजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर बेला निवासी महेंद्र सिंह (60) का धनौरा रोड स्थित गांव दरबाड़ा में धर्मकांटा हैं। वह रोज रात को धर्मकांटे पर सोते थे। बुधवार रात खाना खाकर साइकिल से धर्मकांटे पर जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पुलिस को सड़क किनारे टूटी हुई एक साईकिल और घायल बुजुर्ग दिखाई दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक महेंद्र सिंह के पुत्र मोनू कुमार उर्फ राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Admin4

Admin4

    Next Story