उत्तर प्रदेश

Bhupendra Chaudhary सहारनपुर से करेंगे भाजपा की तिरंगा यात्रा आज से

Jyoti Nirmalkar
11 Aug 2024 2:37 AM GMT
Bhupendra Chaudhary सहारनपुर से करेंगे  भाजपा की तिरंगा यात्रा आज से
x
सहारनपुर Saharanpur : भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करेगी। तिरंगा यात्रा 11 से 13 अगस्त तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में राष्ट्र प्रेम के संदेश के साथ शहर, गांव, गली, मोहल्लों तक पहुंचेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) Dharampal Singh धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, बूथ के पदाधिकारी व सभी जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा के लिए निकलेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता व हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश सहसंयोजक डा. समीर सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को सहारनपुर में तिरंगा यात्रा का आगाज करते हुए पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री suresh khanna सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, स्वतंत्र देव सिंह कानपुर, धर्मपाल सिंह आंवला, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह लखनऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह मैनपुरी तथा प्रदेश महामंत्री व अभियान के संयोजक अनूप गुप्ता झांसी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को मंत्री नरेन्द्र कश्यप गाजियाबाद, बेबी रानी मौर्य आगरा, सुरेश राही सीतापुर, गिरीश यादव जौनपुर, अरुण सक्सेना बरेली, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आजमगढ़, सत्येन्द्र सिसौदिया गाजियाबाद, प्रकाश पाल कानपुर तथा कमलेश मिश्रा बाराबंकी में तिरंगा यात्रा मेंशामिलहोंगे।
Next Story