उत्तर प्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश में मिल रहा है भारी समर्थन

Admin Delhi 1
4 Jan 2023 11:33 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश में मिल रहा है भारी समर्थन
x

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश में भारी जन समर्थन मिल रहा है और यात्री दल का लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और किसान संगठनों के साथ ही विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक भी गांधी से मिले और अग्निवीर योजना की आलोचना की।

पार्टी नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से लोग यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित हो रही है, उससे साबित होता है कि प्रदेश में कांग्रेस की जड़े 32 साल से सत्ता में न होने के बावजूद अब भी गहरी हैं। भारत जोड़ों तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंची, तो अपार जन समूह ने दिल खोलकर यात्रा का स्वागत कर उसे अपना समर्थन दिया।

Next Story