- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुजफ्फरनगर के जीआईसी...
उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड पर भाकियू का किसान सम्मेलन शुरू
Admin Delhi 1
28 Jan 2023 5:55 PM IST

x
मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन ने जीआईसी मैदान में किसान आंदोलन शुरू कर दिया है। किसान सम्मेलन स्थल अभी तक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं, जिनका सभी कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे है। भाकियू टिकैत के सैकड़ों कार्यकर्ता जीआईसी मैदान में पहुंच गए हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोपहर के भोजन की तैयारी कर दी है और बडी भट्टी पर खाना बनाने का काम जारी है। जीआईसी मैदान में सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार व एएसपी आयुष विक्रम सिंह पुलिस बल की कमान संभाले हुए हैं।
इसके अलावा मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस भी मौजूद है। जीआईसी मैदान पर शांतिपूर्ण तरीके से किसान आंदोलन के लिए तैयार हैं।
Next Story





