उत्तर प्रदेश

भाकियू कार्यकर्ता हेड कांस्टेबल के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठे

Admin Delhi 1
12 March 2023 11:18 AM GMT
भाकियू कार्यकर्ता हेड कांस्टेबल के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठे
x

हरपालपुर: अरवल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामसनेही रावत पर महिलाओं से अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन दशहरी गुट के कार्यकर्ता शनिवार की शाम बेड़ीजोर पुल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।भारतीय किसान यूनियन दशहरी गुट के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि अरवल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामसनेही रावत आए दिन संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता व बदसलूकी करता रहता है। शनिवार को थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में भूमि संबंधी मामले को लेकर एक पक्ष से सांठगांठ कर आरोपित हेड कांस्टेबल ने एक पक्ष की महिलाओं के साथ बदसलूकी तथा मारपीट की है।

जिससे आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ता बेड़ीजोर पुल के पास धरने पर बैठ गए।उन्होंने कहा जब तक आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी। तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष लल्लन कुशवाहा पिंटू सिंह तालिब खा मुनू सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story