- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाकियू तोमर का...
उत्तर प्रदेश
भाकियू तोमर का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ट्रैक्टरों से किया घेराव
Saba Naaz
2 July 2025 7:47 PM IST

x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर : भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं पर बीते दिनों नई मंडी थाने में बरसी लाठियों का आक्रोश बुधवार को शहर की सड़कों और कलक्ट्रेट में दिखाई दिया।
किसान संगठन ने जबरन कलक्ट्रेट में ट्रैक्टर घुसा दिए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एडीएम प्रशासन और सीओ सिटी ने धरने पर पहुंचकर आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन की ओर से चेतावनी दी कि गई कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो 10 जुलाई को रामपुर तिराहे पर हाईवे जाम किया जाएगा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए आंदोलन करने के दौरान नई मंडी थाने में लाठीचार्ज किया गया। कई किसानों को गंभीर चोट आई हैं। आरोप लगाया कि आरोपित पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जब तक आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होती और नई मंडी थाना प्रभारी हटाए नहीं जाते, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उल्टे भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज किए गए। मांग की कि कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि चेकिंग के नाम पर किसानों का पुलिस उत्पीड़न कर रही है।
कोतवाली छपार और खालापार चौकी में दलालों का बोलबाला है। इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि पीड़ित डायल-112 पर शिकायत करता है तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आती है। दबाव बनाकर फैसला कराया जाता है। जिससे पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल पाता। आरोप लगाया कि ओवरलोड वाहन पुलिस की मिलीभगत से चल रहे हैं।
Tagsभाकियू तोमरकलेक्ट्रेटप्रदर्शनBhakiyu TomarCollectorateDemonstrationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





