- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhagatpur : डंपर की...
उत्तर प्रदेश
Bhagatpur : डंपर की टक्कर से पलटे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से भाइयों की मौत ,पिता की हालत गंभीर
Tara Tandi
28 April 2024 10:37 AM IST

x
मुरादाबाद : भगतपुर थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर मिलक खैरखाता गांव के पास शनिवार रात तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में दो सगे भाई चंद्रभान (30) सिंह और चंद्रसेन (23) की मौत हो गई।
इनके पिता लाखन सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर दौड़ाकर भाग गया। भगतपुर के चिरोठहाई उत्तरी गांव निवासी किसान लाखन सिंह शनिवार शाम अपने दो बेटे चंद्रभान सिंह और चंद्रसेन को साथ लेकर मूंढापांडे के गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली से भूसा लेने जा रहे थे।
चंद्रभान ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि उसके बराबर में छोटा भाई चंद्रसेन बैठा था। लाखन सिंह ट्राॅली में बैठे थे। शनिवार शाम पौने छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर मिलक खैरखाता गांव के पास पहुंची।
इसी दौरान पीछे से तेजी से डंपर आया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे के बाद डंपर चालक डंपर दौड़ाकर दलपतपुर की ओर भाग गया।
हादसे के बाद आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े। अन्य वाहन भी रुक गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया। तब तक चंद्रभान और चंद्रसेन की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि लाखन सिंह घायल हो गए।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर लाखन सिंह के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
Tagsडंपर टक्करपलटे ट्रैक्टर ट्रॉलीचपेट भाइयों मौतपिता हालत गंभीरDumper collisiontractor trolley overturnedbrothers injureddeathfather's condition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





