उत्तर प्रदेश

भागलपुर: इलाज के दौरान सिपाही चंदन कुमार की हुई मौत, प्रशासन पर आरोप

Admin Delhi 1
22 March 2022 4:01 PM GMT
भागलपुर: इलाज के दौरान सिपाही चंदन कुमार की हुई मौत, प्रशासन पर आरोप
x

सिटी न्यूज़: भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में बांका के पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पा रहे सिपाही चंदन कुमार की मौत इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर में हो गई। मृतक को सोमवार रात में बांका पुलिस के द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। बांका से अस्पताल पहुंचने पर सिपाही चंदन से बीमारी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया था कि उसने आईबी शराब की हाफ बोतल पी है। जिसके बाद उसे धुंधला दिखाई दे रहा था और उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। देर रात आईसीयू में उसका डायलिसिस किया गया था। लेकिन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर के डॉक्टरों के द्वारा फिर भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन इसे पेट में दर्द होने के कारण हुई मौत बता रहा है जो पोस्टमार्टम के लिए कागज अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस आया है। उसमें यह साफ तौर पर लिखा हुआ है कि पेट दर्द होने के कारण उसे भर्ती किया गया था। अब समझा जा सकता है कि जब मृतक का आखिरी बयान मीडिया के पास साफ तौर पर है। उसके बाद भी प्रशासन जहरीली शराब से हुई मौत को छुपाने में लगा हुआ है।

मृतक चंदन के परिजन ने बताया कि उसे बताया गया था कि चंदन के पेट में दर्द हुआ था। जिसके लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन से चंदन के बयान के बारे में पूछने पर परिजन भी छुपाते नजर आए और कहते नजर आए की उसे होश नहीं था। जबकि रात में मृतक पूरे होशो हवास में था और साफ तौर पर बता रहा था। मृतक चंदन शेखपुरा के गगौर का रहने वाला था। मृतक के अंतिम बयान के बावजूद भी लीपापोती का खेल जारी है, तो और मामलों में क्या हुआ होगा समझा जा सकता है। चंदन के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद उसे उसके पैतृक आवास ले जाया जाएगा।

Next Story