उत्तर प्रदेश

Bhadohi: शराब के नशे में बेटा बना पिता का शिकार

Admindelhi1
22 Dec 2025 9:28 AM IST
Bhadohi: शराब के नशे में बेटा बना पिता का शिकार
x

भदोही: उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में धूत पिता ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुरियावां थाना प्रभारी मोहम्मद शकील खां ने बताया कि गुवाली गांव की बनवासी बस्ती में रहने वाला रामजी बनवासी शराब का लती है। इसकाे लेकर अक्सर उसका पत्नी से विवाद होता था।

शनिवार को भी जब वह शराब पीकर घर आया तो उसका झगड़ा पत्नी से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धूत रामजी ने अपने चार साल के बेटे विकास को जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर लगते ही सुरियावां पुलिस रविवार को मौके पर पहुंची और बेटे की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Next Story