- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi: पुलिस की छवि...
उत्तर प्रदेश
Bhadohi: पुलिस की छवि पर फिर दाग, रिश्वत लेते दो उप निरीक्षक निलंबित
Admindelhi1
27 May 2025 2:34 PM IST

x
भदोही: भदोही शहर कोतवाली परिसर में दो उप निरीक्षकों का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस पूरे मामले के जांच अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें कोतवाली परिसर में एक व्यक्ति से ज़मीन के मामले में उप निरीक्षक दिलशाद खान और सुभाष बौद्ध को रूपये की मांग करते हुए और रुपये लेते हुए देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया यह वीडियो करीब 10-15 दिनों पूर्व का है जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दोनों अधिकारी 15 दिन पहले ही शहर कोतवाली में तैनात किए गए हैं। वीडियो में दोनों उप निरीक्षक रूपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Tagsभदोहीपुलिसछविदागरिश्वतउप निरीक्षकनिलंबितBhadohiPoliceImageStainsBriberySub InspectorSuspendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





