उत्तर प्रदेश

Bhadohi: चाचा की बारात से पहले गंगा में नहाते वक्त भतीजा डूबा

Ashish verma
2 Jun 2025 9:41 PM IST
Bhadohi: चाचा की बारात से पहले गंगा में नहाते वक्त भतीजा डूबा
x
गंगा में नहाते वक्त भतीजा डूबा

Lalanagar.लालानगर (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली के घमहापुर बरजी निवासी रामजीत यादव का 16 वर्षीय पुत्र हाईस्कूल का छात्र शुभम यादव सोमवार की सुबह बरजी गंगा घाट पर नहाते समय गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर एनडीआरएफ भी पहुंच गई और उसकी तलाश कर रही है। सोमवार को उसके चाचा की बारात जानी थी।

एक तरफ घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं तो दूसरी तरफ बेटे के डूबने से परिवार की खुशियां गम में बदल गईं। रामजीत यादव उर्फ ​​बड़कू के भाई की बारात सोमवार को जानी थी। सभी रिश्तेदार घर आ चुके थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार सुबह उठकर अपनी तैयारियों में व्यस्त थे। इसी बीच शुभम अपने दोस्तों के साथ बरजी गंगा घाट पर नहाने चला गया। वह तैरकर गहराई की ओर चला गया।


Next Story