उत्तर प्रदेश

लुटेरी महिलाओं से रहे सावधान, ऐसी महिलाएं लालच देकर देती हैं लूटपाट को अंजाम

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 9:01 AM GMT
लुटेरी महिलाओं से रहे सावधान, ऐसी महिलाएं लालच देकर देती हैं लूटपाट को अंजाम
x

दौराला: अभी तक आपने लुटेरी दुल्हन का नाम सुना होगा, लेकिन मेरठ में महिला भी लुटेरी हैं। जब भी आप घर में अकेली हो तो ऐसी लुटेरी महिलाओं से सावधान रहें। यह आपके साथ सामान बेचने वाली बनकर घर में घुस जाएगी और आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब आपका कीमती सामान चोरी हो गया।

त्योहारी सीजन में अनेक चोरी, ठग व अन्य गिरोह लोगों को चपत लगाने के लिए सक्रिय हो जी जाते हैं। साथ ही वह सभी इस सीजन का खासतौर से इंतजार करते हैं। इनका सबसे आसान टारगेट सुनार होते हैं, जिन्हें वे गहने खरीदने के बहाने धोखा देते हैं और सब कुछ साफ कर जाते हैं।

जिले में पुलिस की चुनौती कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बढ़ रहे चोरी के मामले पुलिस विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इस बीच पुलिस के लिए एक और नई चुनौती सामने आई है। जिले में ठग गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है, जो गहने चमकाने के नाम पर गहने पार कर देता है।

अगर महिलाएं घर में अकेली हैं तो हो जाइए सावधान, जी हां! हम बात कर रहे हैं घर में रह रहे अकेली महिलाओं की। जिसको देखकर आजकल एक महिलाओं का गिरोह सक्रिय हो रहा है। पुराने कपड़े, पुराने बर्तन या ज्वेलरी चमकाने का लालच देकर अकेली महिलाओं के साथ बाहरी महिलाएं कर लूटपाट कर रही है। दौराला थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां पर दो महिलाएं गांव में पहुंची और महिलाओं को अकेला पाकर उनको बहला-फुसलाकर उनकी ज्वेलरी और नकदी लेकर मौके से फरार हो गई।

शातिर लुटेरी महिलाएं घर में अकेली महिलाओं को देखकर आसानी से अपना निशाना बनाती है। साथ ही घर की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी लेती है। ऐसा ही एक मामला दो दिन पूर्व दौराला थाना क्षेत्र में हुआ। जिसकी सूचना पीड़ित महिला के पति ने स्थानीय चौकी को दी।

जिस के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच में जुटी गई। ऐसे गिरोह की तलाश कर रही है, जो अकेली महिलाओं को देखकर उनको अपने लूटपाट का शिकार बनाती हैं। पीड़ित परिवार महिलाओं का फोटो लेकर इधर-उधर भटक रहा है, परंतु उन महिलाओं की पहचान नहीं हो पा रही है।

Next Story