उत्तर प्रदेश

पार्टी पर कब्जा करने के लिए शुभकामनाएं : तेजस्वी को फ्रीहैण्ड मिलने के बाद बीजेपी ने साधा निशाना

Admin2
1 Jun 2022 1:58 PM GMT
पार्टी पर कब्जा करने के लिए शुभकामनाएं : तेजस्वी को फ्रीहैण्ड मिलने के बाद बीजेपी ने साधा निशाना
x
राष्ट्रीय जनता दल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव की अध्यक्षता में हुई पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्‍मति से संघर्ष के मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) को अधिकृत कर दिया गया। इसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि तेजस्वी यादव अब आरजेडी के नए बॉस होंगे। इस फैसले के बाद सियासी गलियारे में इसे अघोषित ताजपोशी के रूप में देखा जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष को पार्टी में फ्री हैंड मिलने के बाद अब बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि जनता ने तेजस्वी को नेता माना है।

कांग्रेस ने इस नपी तुली प्रतिक्रिया दी है तो वहीं बीजेपी ने कहा है कि पार्टी और परिवार पर कब्जा करने के लिए तेजस्वी को शुभकामनाएं।
Next Story