राजस्थान

Behror: डॉक्टर्स डे और सीए डे पर अग्रवाल भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम

Admindelhi1
2 July 2025 7:17 PM IST
Behror: डॉक्टर्स डे और सीए डे पर अग्रवाल भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम
x
"समाजसेवियों का सम्मान"

बहरोड़: अग्रवाल समाज बहरोड़ द्वारा अग्रवाल भवन में डॉक्टर्स डे और सीए डे के उपलक्ष्य में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के 21 डॉक्टरों और 10 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पुष्पमाला, दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

समारोह की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में प्रोफेसर हरी प्रसाद अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि “डॉक्टर और सीए दोनों ही समाज के लिए सेवा का प्रतीक हैं। एक हमारे स्वास्थ्य का रक्षक है, तो दूसरा हमारी आर्थिक स्थिति का मार्गदर्शक।” उन्होंने दोनों ही पेशों को समाज की रीढ़ बताते हुए इनके योगदान की सराहना की।

समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा, “मैं समाज के हर व्यक्ति के लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं, चाहे वह अमीर हो या गरीब। जो भी संभव मदद होगी, वह जरूर करूंगा।” उन्होंने सम्मानित डॉक्टरों और सीए से आह्वान किया कि वे गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क सेवाएं देने की पहल करें।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव गोविंद अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष नीतू महेश अग्रवाल और उनकी टीम, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल व उनकी टीम, समाज सचिव योगेश गोयल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष हरी प्रसाद अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, हरिष एडवोकेट, नरेश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, एडवोकेट रमन गोयल, रोहतास गुरुजी, अशोक दीवान, मानक अग्रवाल व दिनेश अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी समाजहित के लिए ऐसे आयोजन करते रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।

Next Story
null