उत्तर प्रदेश

UP में योगी 2.0 का आगाज: इतिहास रचकर लगातार दूसरी बार CM बने योगी आदित्यनाथ, जानें टीम में किसे-किसे मिला मौका?

jantaserishta.com
25 March 2022 5:07 PM IST
UP में योगी 2.0 का आगाज: इतिहास रचकर लगातार दूसरी बार CM बने योगी आदित्यनाथ, जानें टीम में किसे-किसे मिला मौका?
x

लखनऊ: यूपी में एक बार फिर आज से योगी राज शुरू हो गया है। गोरखपुर से रिकॉर्ड मतों से जीते योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है। योगी आदित्यनाथ यूपी के 33वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी के बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। केशव प्रसाद मौर्य पिछली सरकार में भी डिप्टी सीएम रहे हैं, जबकि ब्रजेश पाठक कानून मंत्री। योगी के नए मंत्रिमंडल में 52 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसमें से 18 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल हैं। पूरे शपथ ग्रहण समारोह का गवाह लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम गवाह बना है।





Live Update:
-अरुण कुमार सक्सेना ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-दयाशंकर मिश्र दयालु ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ-
-नरेंद्र कश्यप ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-दिनेश प्रताप सिंह ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-दयाशंकर सिंह ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-जेपीएस राठौर ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-धर्मवीर प्रजापति ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-असीम अरुण ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-नितिन अग्रवाल ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-कपिल देव अग्रवाल ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-रवींद्र जायसवाल ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-संदीप सिंह ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-गुलाब देवी ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
-गिरीश चंद्र यादव ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ
कैबिनेट मंत्री
-संजय निषाद ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-आशीष पटेल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-योगेन्द्र उपाध्याय ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-अरविंद कुमार शर्मा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-राकेश सचान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-जितिन प्रसाद ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-अनिल राजभर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-नंद गोपाल नंदी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-धर्मपाल सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-जयवीर सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-लक्ष्मी नारायण चौधरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-बेबी रानी मौर्य ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-स्वतंत्रदेव सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
-सूर्य प्रताप शाही ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
-सुरेश कुमार खन्ना ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
केशव प्रसद मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
सिराथू सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले केशव प्रसाद मौर्य ने लगातार दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। हालांकि केशव प्रसाद मौर्य सपा उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे। फिर भी पार्टी ने धामी फार्मेूले के आधार पर मंत्रिमंडल में शामिल किया है।
ब्रजेश पाठक ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
योगी की पिछली सरकार में कानूनी मंत्री रहे ब्रजेश पाठक ने अब डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट से भाजपा प्रत्याशी थे, इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को करीब 40 हजार वोटों से हराया था।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
नितिन अग्रवाल
कपिल देव अग्रवाल
रवींद्र जायसवाल
संदीप सिंह
गुलाब देवी
गिरीश चंद्र यादव
धर्मवीर प्रजापति
असीम अरुण
जेपीएस राठौर
दयाशंकर सिंह
नरेंद्र कश्यप
दिनेश प्रताप सिंह
अरुण कुमार सक्सेना
दयाशंकर मिश्र दयालु
राज्यमंत्री
मयंकेश्वर सिंह
दिनेश खटीक
संजीव गोंड
बलदेव सिंह ओलख
अजीत पाल
जसवंत सैनी
रामकेश निषाद
मनोहर लाल मन्नू कोरी
संजय गंगवार
बृजेश सिंह
केपी मलिक
सुरेश राही
सोमेन्द्र तोमर
अनूप प्रधान वाल्मीकि
प्रतिभा शुक्ला
राकेश राठौर गुरु
रजनी तिवारी
सतीश शर्मा
दानिश आजाद अंसारी
विजय लक्ष्मी गौतम
शपथ ग्रहण समारोह में ये लोग हुए शामिल
योगी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कई बड़े नेताओं ने शिरकत की है। इसके अलावा शपथ ग्रहण में कई फिल्म स्टार भी पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अंबानी से लेकर अडानी तक को न्योता दिया है। बता दें कि योगी की नई सरकार में सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, मोहसिन रजा, दिनेश शर्मा की इस बार मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई। गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया था। विधायक दल की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास भी पर्यवेक्षक के तौर पर लखनऊ पहुंचे थे। दोनों नेताओं के अगुवाई में योगी आदित्यनाथ के नाम पर विधायकों ने मुहर लगाई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story