उत्तर प्रदेश

कोहरे की धुंध के साथ दिन की शुरूआत, तापमान में आई कमी

Admin4
5 Dec 2022 11:58 AM GMT
कोहरे की धुंध के साथ दिन की शुरूआत, तापमान में आई कमी
x
मेरठ। आज सोमवार को पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में कोहरे की हल्की धुंध दिखाई दी। पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में तापमान में कमी आई है। पश्चिम यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीेचे पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी 20—22 डिग्री के बीच बना हुआ है। मेरठ में रविवार की शाम 7 बजे अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र 7 डिग्री का अंतर रहा।
पश्चिम यूपी में तापमान तेजी से गिर रहा है,वहीं पूर्वी यूपी में कोहरा पड़ने से जिंदगी ठहर गई है।
कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेने काफी देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन में ठंड में और तेजी आएगी।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि दिसंबर माह में अब कोहरे के साथ मौसम शुष्क होगा। इससे आम लोगों की मुश्किलों में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि यूपी के पश्चिम जिलों में अभी ठंड और जोर पकड़ेगी।
गाजियाबाद और नोएडा में तापमान गिर रहा है। हालांकि हापुड में अन्य जिलों की अपेक्षा तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। रविवार को हापुड का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा।
Next Story