उत्तर प्रदेश

धनतेरस पर खरीदारी से पहले जान ले क्या है आज बर्तन धातुओं का भाव

Admin4
23 Oct 2022 11:53 AM GMT
धनतेरस पर खरीदारी से पहले जान ले क्या है आज बर्तन धातुओं का भाव
x
मेरठ। धनतेरस पर बाजार में लोग जरुरत के अनुसार बर्तनों की खरीदारी कर रहे है। मेरठ में सुबह से ही दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने बताया कि दो धनतेरस होने के चलते कल शनिवार और आज रविवार को भी पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को लोहा खरीदारी अशुभ मानी जाती है। इसलिए स्टील के बर्तन की डिमांड इस बार कम रही और लोगों ने पीतल, तांबा, कांसा के बर्तन की खरीदारी की। मेरठ बर्तन बाजार में इस बार तांबा 1300-1500 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं पीतल धातु के बर्तन इस बार बाजार में 800-1300 रुपये किलो बिक रहा है। कांसा 900 रुपये किलो और स्टील 200-600 रुपये तक किलो में बिक रहा है। बर्तन व्यापारियों की माने तो इस साल बाजार में काफी अच्छी बिक्री होने का अनुमान है। दुकानदार भी बाजार की रौनक देखकर उत्साहित है।
बर्तन दुकानदारो की माने तो इस साल बर्तन की कीमत में 15 से 20 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर खरीदारी पर दिख रहा है। धनतेरस पर बर्तन खरीद की परंपरा है इसलिए परंपरा निभानी भी जरूरी है। दुकानदारों ने बताया कि महंगाई बढ़ी है, पर इसका असर बाजार पर कम ही दिखाई दे रहा है। कोविड के बाद से सभी सामानों की कीमत में इजाफा हुआ है। दो साल में बर्तन के दाम की तुलना करें तो कांसा, पीतल, तंबा, स्टील में दो से तीन सौ रुपये इजाफा हुआ है।
कम कीमत में बाजार में कई प्रकार के बर्तन भी उपलब्ध है। बाजार में धनतेरस को लेकर सस्ती कीमत पर घंटी,दीया, धूप दानी, पंचातÊ, प्लेट, कटौरी,ग्लास आदि की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में पीतल का दीया जहां 50 रुपये लेकर 500 रुपये तक में है। वहीं कांसा लोटा 300-1000 रुपये तक में मिल रहा है। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक में है।
Admin4

Admin4

    Next Story