उत्तर प्रदेश

गोमांस तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला, फायरिंग में एक तस्कर घायल

Admin4
25 Sep 2023 8:46 AM GMT
गोमांस तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला, फायरिंग में एक तस्कर घायल
x
कुंवरगांव। कुंवरगांव थाना पुलिस ने दबिश देकर दो महिलाओं समेत पांच गोमांस तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हो गए। दबिश के दौरान तस्करों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तस्करों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। फायरिंग की। पुलिस ने जबावी फायरिंग की तो एक तस्कर के पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पांच तस्करों को जेल भेजा है।
रविवार तड़के थाना कुंवरगांव के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात लगभग चार बजे इसी दौरान मुखबिर ने गांव मोहद्दीनगर में बिक्री के लिए गोवंश के कटान की सूचना दी। मुखबिर ने बताया कि तस्कर गांव निवासी जुम्मी के घर पर कुछ लोग मांस काट रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने और पुलिस बल बुलाया और गांव में दबिश दी। जुम्मी के मकान की घेराबंदी की। घर के भीतर से महिलाओं की आवाज आई। तो पुलिस बल बाहर ही छिपकर खड़ा रहा और महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया। जिसके बाद घर में घुसे। पुलिस को देखते ही लोगों में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने मौके से जुम्मी पुत्र सरीयतुल्ला, मोहम्मद अहमद पुत्र रफ्तार अली, गुड़िया पत्नी मुन्ना और कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव नवादा निवासी आसमां पत्नी दानिश को पकड़ लिया। वह लोग गोमांस काटकर पैक कर रहे थे। वहीं जुम्मी का बेटा मुन्ना, जिला संभल की कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला पंजू सराय निवासी उवैस और मुनाजिर फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा किया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की। आरोपी उवैध के पैर में गोली लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके साथी मुन्ना और मुनाजिर भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने अधिकारियों को सूचना दी।
Next Story