उत्तर प्रदेश

प्रमुख बाजारों में धनतेरस पर्व पर खूबसूरत सजावट, व्यापारियों केा धनवर्षा की उम्मीद

Admin4
22 Oct 2022 10:57 AM GMT
प्रमुख बाजारों में धनतेरस पर्व पर खूबसूरत सजावट, व्यापारियों केा धनवर्षा की उम्मीद
x
मेरठ। आज और कल यानी रविवार को धनतेरस मनाई जाएगी। आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव महापर्व की शुरूआत हो चुकी है। धनतेरस और दीवाली के मौके पर बाजारों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इस बार मेरठ के सभी प्रमुख बाजारों में सजावट की गई है। आज बाजार ग्राहकों के स्वागत में सजकर तैयार हैं। धनतेरस पर बाजार में भीड़ उमड़ने की संभावना है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार दिवाली महापर्व पांच दिन के बजाय छह दिन तक मनाया जाएगा। इस बार दो दिनों धनतेरस पर शुभ खरीदारी का संयोग बन रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक दिवाली के पहले दिन धनतेरस त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक त्रयोदशी तिथि पर देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान स्वर्ण कलश के साथ प्रगट हुए थे। धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के के अलावा आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। धनतेरस के दिन खरीदी चीजें में वर्ष भर 13 गुना की वृद्धि होती है। ऐसा ज्योतिषाचार्यों का कहना है।
Admin4

Admin4

    Next Story