- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चुनावी रंजिश में...

x
फतेहपुर। हुसेनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को भाजपा मंडल अध्यक्ष को महिलाओं ने लाठी-डंडे और चप्पलों से पीटा। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं और दो पुरुष नेता को घेरकर लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। महिलाएं उसे चप्पलों से पीटती भी दिख रही हैं। वायरल वीडियो की अमृत विचार पुष्टि नहीं करता है।
हुसेनगंज थाना क्षेत्र के आंबी गांव निवासी भोला सिंह भाजपा से मण्डल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि गांव की लोगों से राजनीतिक रंजिश है। पिछले प्रधानी के चुनाव में लड़ने के लिए दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद से आयदिन दोनों पक्षों में बहसबाजी होती रहती है। दोनों पक्षों के खेत भी आस-पास हैं। इसके चलते अक्सर जमीन को लेकर भी कहासुनी हो जाती है।
सोमवार शाम भोला सिंह खेत जा रहे थे। उसी समय महिलाएं खेत से लौट रही थीं। रास्ते में उनकी किसी बात को लेकर महिलाओं से बहस हो गई। थोड़ी देर बाद बहसबाजी मारपीट में बदल गई। दोनों महिलाओं ने नेता को पकड़ लिया और बेहरमी से पीटा।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story