उत्तर प्रदेश

चुनाव का रण: अखिलेश यादव और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की मुलाकात, बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी

jantaserishta.com
28 Nov 2021 12:13 PM IST
चुनाव का रण: अखिलेश यादव और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की मुलाकात, बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी
x

चुनाव का रण: अखिलेश यादव और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की मुलाकात, बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए जुटे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) छोटे-छोटे दलों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं. पहले आरएलडी, उसके बाद आम आदमी पार्टी से गठबंधन की चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच रविवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर (Chandrashekhar) भी अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे हैं. दोनों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा होने की संभावना है.

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने छोटी पार्टियों के लिए गठबंधन के दरवाजे खोल रखे हैं. सपा नेता सुनील सिंह साजन ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी पार्टी लगातार छोटे दलों को साथ लाने की कोशिश कर रही है. 2022 के चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए सपा का दरवाजा सभी छोटे दलों के लिए खुला है. हालांकि, गठबंधन पर आखिरी फैसला अखिलेश यादव ही करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story