- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Basti: घर में घुसकर...
Basti: घर में घुसकर युवती की हत्या, गोलीकांड से इलाके में सनसनी

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर में घुसकर बरामदे में साे रही प्रेमिका की गाेली मारकर हत्या कर दी। आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी ।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने बताया कि बैडारी एहतमाली गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा सोमवार देर रात को खाना-पीना खाने के बाद बरामदे में सो रही थी। रात में गांव का ही युवक मंदीप घर में घुसा और छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। पहली गोली सिर पर तो दूसरी दूसरी गोली सीने में लगी है।
दरवाजे पर सो रही छात्रा की मां ने उसे पकड़ने की काेशिश की ताे आराेपित ने उन पर भी असलहा तान दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और ग्रामीण जग गये तो आरोपित महिला को धमकाते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ कलवारी,अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने जांच पड़ताल की।
परिजनों से पता चला कि उनकी बेटी 12वीं छात्रा है जो इस साल बोर्ड परीक्षा दे रही थी। आरोप है कि मंदीप उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर प्रेम संबंध बनाए। इस दाैरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरे ले ली। उसकी हरकतों से तंग आकर जब बेटी ने उससे पीछा छुड़ाना शुरू कर दिया तो उसने उन वीडियो और फोटो काे सार्वजनिक कर दिया।
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, बसपा में वापसी की कोशिशें नाकाम ये खबर भी पढ़े : पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, बसपा में वापसी की कोशिशें नाकाम
इस मामले में उसके खिलाफ कलवारी थाना में दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामलों मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। देर रात को मंदीप घर पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया को शव पोस्टमार्टम भेजा गया है। परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है।





