उत्तर प्रदेश

Basti: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल

Admindelhi1
9 Jun 2025 11:24 AM IST
Basti: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
x

बस्ती: जिले के छावनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां रविवार को एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शंकरपुर यूरिया पंप के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गोंडा निवासी ट्रक चालक राजू उर्फ कूलेंट (32), लखीमपुर खीरी निवासी खलासी दीपक और शंकरपुर निवासी पंपकर्मी पृथ्वीराज (55) एक ट्रक में यूरिया लोड कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू और पृथ्वीरराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर कुछ देर बाद सामान्य कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story