उत्तर प्रदेश

Basti: रेडक्रास दिवस पर केक काटकर मानवता की सेवा को सम्मानित किया गया

Admindelhi1
8 May 2025 5:32 PM IST
Basti: रेडक्रास दिवस पर केक काटकर मानवता की सेवा को सम्मानित किया गया
x
केक काटकर खुशियों को साझा किया गया

बस्ती: अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस के अवसर पर गुरूवार को मालवीय रोड स्थित बादशाही अखाडा पर रेडक्रास के पूर्व सचिव कुलवेन्द्र सिंह के संयोजन में केक काटकर खुशियों को साझा को साझा किया गया। विश्व शांति, सेवा के क्षेत्र में रेड क्रास के महत्व पर चर्चा की गई। इस परम्परा को और समृद्ध बनाये जाने पर रेडक्रास सदस्यों ने जोर दिया।

रेडक्रास के पूर्व सचिव कुलवेन्द्र सिंह ने बताया कि जीन हेनरी ड्यूनेंट स्विस मानवतावादी, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे, हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था, उन्हें 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने 1863 में इंटरनेशनल ऑफ द रेड क्रॉस की स्थापना की थी। रेडक्रास के वरिष्ठ सदस्य डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि रेडक्रास हमें सेवा और मानवता की रक्षा के क्षेत्र में अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश सिंह, चन्द्रेश सिंह, मनोज यादव, उदयभान, बबिता शुक्ल, कार्तिकेय पाल, राजेन्द्र सिंह ‘रजावत, सन्तोष कुमार जायसवाल, शोएब रहमान, शिवानी पाल, नरेश सडाना, प्रियेश पाल, गुरूचरन सिंह चावला, जेम्स, अमरजीत सिंह, रविन्द्र सिंह, विकास चौधरी, विनय मौर्या, सुनील पटेल, आयुष सिंह, अखण्ड प्रताप जायसवाल, विष्णु पाल, कृष्णाराव, राकेश कुमार सैनी, आदर्श मिश्र आदि ने योगदान दिया।

Next Story