उत्तर प्रदेश

Basti: पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की पुण्य तिथि पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

Admindelhi1
30 May 2025 11:21 AM IST
Basti: पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की पुण्य तिथि पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
x
पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

बस्ती: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके पुण्य तिथि पर याद किया गया। गुरूवार को राष्ट्रीय लोकदल के लोहिया मार्केट स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों, रालोद पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके योगदान पर चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। रालोद उन्ही के पद चिन्होेें पर चलकर किसान और कमेरा वर्ग के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। भूमि सुधार, हदबंदी कानून को लागू करने, ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के मसीहा के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। किसानों खेत मजदूरों के चेहरों पर खुशहाली आये यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

रालोद नेता शिव कुमार गौतम, राधेश्याम चौधरी, महिपाल पटेल, अभय पटेल आदि ने चौधरी चरण सिंह को नमन् करते हुये कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत के गांवों को अच्छी तरह से समझते थे। वह चाहते थे कि ऐसी नीतियां बनाई जाएं ताकि शहर और गांव के बीच को अंतर को कम किया जा सके। चरण सिंह के तीन परिवर्तनकारी भूमि सुधार कानूनों ने सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त मध्यम किसान वर्ग बनाने में मदद की। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेर सिंह, अभय पटेल, अरूण चौधरी के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story