- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Basti: सेंठा डबल मर्डर...
Basti: सेंठा डबल मर्डर में पुलिस ने 2 और आरोपियों को पकड़ा

बस्ती: थाना कप्तानगंज पुलिस व यूपी एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्यवाही में ग्राम सेंठा में हुए डबल मर्डर में पचास हजार रूपये का इनामिया 2 अभियुक्तगण कौशलचन्द्र पुत्र कमलेश उर्फ विलोधर ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती हाल पता ग्राम जोकहा थाना पैकोलिया बस्ती,रंजना उर्फ मंजली पत्नी कौशलचन्द्र निवासीगण ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती हाल पता ग्राम जोकहा थाना पैकोलिया बस्ती को आज शुक्रवार को गढहा गौतम ओवर ब्रिज के पास से थाना कप्तानगंज की पुलिस व यूपी STF की सहयोग से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि ग्राम सेठा के डबल मर्डर के सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 215/2024 धारा 103(2), 238, 326(g), 3(5), 61(2) बनाम कमलेश कुमार पुत्र स्व0 राम मिलन उपा0,करूणाकर उर्फ ललन पुत्र अवधेश कुमार,कौशलचन्द्र पुत्र कमलेश,राजन उर्फ राजेश पुत्र अवधेश कुमार,शान्ती देवी पत्नी कमलेश,शिल्पा पत्नी राजन उर्फ राजेश,रंजना पत्नी कौशलचन्द्र तथा उनके 02 अज्ञात सहयोगी निवासीगण ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया था, जिसमें 07 अभियुक्तगण पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
पूछताछ में बताया गया कि जमीन कब्जाने के लालच, नामान्तरण तथा वसीयतनामा को लेकर गोदवारी देवी निवासी सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, तथा सौम्या उर्फ झिन्नी निवासी सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती की हत्या कर साक्ष्यों को छिपाने का अपराध किया गया है। अपने द्वारा किये कृत के लिए माफी चाहते हैं।





