उत्तर प्रदेश

Basti: बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ बड़ा नुकसान

Admindelhi1
11 Jun 2025 6:02 PM IST
Basti: बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ बड़ा नुकसान
x
लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता

बस्ती: विकास भवन से सटे कटरा मोहल्ले में बिजली की आवाजाही, लो वोल्टेज और वोल्टेज के उतार चढ़ाव से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। दो बार लगी आग में अब तक लाखों के विद्युत उपकरण जलकर राख हो गये। विगत दिनों संध्या दिक्षित ने मोहल्ले के कई लोगों के साथ अधिशाषी अभियन्ता से मिलकर समस्या से अवगत कराते हुये अविलम्ब समाधान की मांग किया था।

लेकिन जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नही हुआ। संध्या के घर में एलईडी सहित कई उपकरण जल चुके हैं। इससे पहले 20 मई को भी मोहल्ले के लोग अधिकारी से मिलकर समस्या की जानकारी दे चुके हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुये स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और उनकी प्रार्थना को नगरअंदाज किया। 10 जून को पुनः मोहल्ले के लोग अधिशाषी अभियन्ता से मिले और समय रहते समस्या के समाधान की मांग किया। इस बार भी नागरिकों की प्रार्थना को नजरअंदाज कर दिया गया। नतीजा ये हुआ कि 10/11 जून की रात 2.00 बजे राजेश श्रीवास्तव के घर भयानक आग लग गई।

इसमे जनरेटर, 2 वाशिंग मशीन, फ्रिज, आरओ, इन्क्शन व राशन जलकर राख हो गया। घर की दीवारों में दराद पड़ गई। एक माह पहले विनोद निषाद के मकान में एक किरायेदार के यहां आग लगने से काफी नुकसान हुआ था। समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

Next Story