- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Basti: दूसरी पत्नी की...
उत्तर प्रदेश
Basti: दूसरी पत्नी की हत्या में पति, पहली पत्नी और बेटी की गिरफ्तारी
Tara Tandi
27 April 2025 5:44 PM IST

x
Basti बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति, उसकी पहली पत्नी और बेटी को उसकी दूसरी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्रधिकारी (सीओ) सत्येंद्र भूषण तिवारी ने मीडिया को बताया कि भुवर निरंजनपुर निवासी रामबली कनौजिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी बहन सुनीता ने अपने पहले पति की मौत के बाद शादीशुदा नोहर चौधरी से मंदिर में दूसरी शादी कर ली थी। प्राथमिकी के अनुसार, 24 और 25 अप्रैल की दरमियानी रात को सुनीता नोहर के घर पर थी, तभी उसकी हत्या कर दी गई।
तीनों आरोपियों को भेजा जेल
तिवारी ने बताया कि नोहर, उसकी पहली पत्नी विद्यावती उर्फ – संतोला और विवाहित बेटी लक्ष्मी को सुनीता की दुपट्टे से गला घोंटकर और डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तिवारी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि सुनीता बीमारी के इलाज के नाम पर नोहर से लगातार पैसे मांगती थी, जिससे तंग आकर उसने संतोला और लक्ष्मी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।
TagsBasti दूसरी पत्नीहत्या पतिपहली पत्नीबेटी गिरफ्तारीBasti second wifemurder husbandfirst wifedaughter arrestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





