उत्तर प्रदेश

Basti: बेकाबू कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत, इलाके में दहशत

Admindelhi1
30 Jun 2025 5:49 PM IST
Basti: बेकाबू कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत, इलाके में दहशत
x
10 साल की बच्ची को काटकर मार डाला

बस्ती: जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले ने एक परिवार को तबाह कर दिया है। टेढ़ीकुइया गांव में 10 वर्षीय रहमानीनूर का शव खेत में मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को आवारा कुत्तों ने काटकर मार डाला।

बच्ची पिछले 3 महीने से मां के साथ मामा के घर रह रही थी। शनिवार रात मौसी के घर सोने गई थी, रात में कब बाहर निकली पता नहीं चला। सुबह खेत में उसका अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्ची का सिर और पैर मिट्टी से ढके हुए थे। शव के पास कई आवारा कुत्ते घूम रहे थे। उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान थे।

बताया जा रहा है कि उसी दिन गांव के 7 साल के एक अन्य बच्चे को भी कुत्तों ने काटा था। गांव वालों के मुताबिक, पिछले एक महीने से आवारा कुत्तों के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं। मृतक रहमानीनूर तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसका 2 साल का भाई आजम है, पिता मुंबई में काम करते हैं।

Next Story