उत्तर प्रदेश

Basti: खेत की रखवाली करने गए किसान की हत्या

Bharti Sahu 2
29 July 2024 11:50 AM IST
Basti: खेत की रखवाली करने गए किसान की हत्या
x
Basti: जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के सांडपुर गांव में बंटाई के खेत में धान की नर्सरी की रखवाली करने गए किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. सांडपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय किसान बिहारी रात को भोजन करने के बाद खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गए थे. भोर में जब वह घर नहीं आए तो परिवार के लोग परेशान हो गए. खेत में स्थित झोपड़ी में उनके बड़े भाई झिनकान सुबह चाय लेकर गए तो वहां की स्थिति देख अवाक रह गए. बिहारी के सिर पर भारी हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी. यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की. घर से घटना स्थल कुछ ही दूरी पर है.भरापूरा परिवार छोड़ गए बिहारी बिहारी के चार बच्चे हैं. जिनमें दो लड़की मीरा (40) व पुष्पा (30) और राहुल(26) विवाहित हैं. राजकुमार (24) की पत्नी उससे अलग रहती है. बिहारी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. बिहारी अपने बड़े भाई झिनकान के साथ में संयुक्त परिवार में रहते थे. सभी मिलकर खेती किसानी कर परिवार चलाते हैं.
Next Story