- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Basti: शादी का खाना...
उत्तर प्रदेश
Basti: शादी का खाना खाने से बुजुर्ग की मौत, कई लोगों की हालत नाज़ुक
Tara Tandi
20 April 2025 7:16 PM IST

x
Basti बस्ती: जिले में एक शादी समारोह में खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है. लालगंज थाना क्षेत्र के महसो गांव में मोहम्मद रशीद के घर पर हुई शादी में यह हादसा हुआ.
आजाद अली की शादी में बारातियों के लिए दोपहर में भोज का आयोजन किया गया था. खाना खाने के कुछ देर बाद ही कई लोगों को उल्टी दस्त और चक्कर आने लगे. इससे समारोह में अफरा तफरी मच गई.
सैकड़ो लोगों ने खाना खाया था. बीमार पड़े लोगों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 75 वर्षीय तकदीरूनिशा जो अपने भतीजे की शादी में आई थी. उनकी हालत सबसे ज्यादा बिगड़ी उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इस घटना से गांव और अस्पताल में दहशत का माहौल है. मरीज के परिजन अन्य लोगों की सेहत को लेकर चिंतित है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भोजन के सैंपल लिए हैं. प्रशासन मामले की जांच कर रही है.
TagsBasti शादी खाना खानेबुजुर्ग मौतकई लोगोंहालत नाज़ुकBasti wedding foodold man diedmany peoplecondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





