उत्तर प्रदेश

Basti: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण

Admindelhi1
14 May 2025 6:28 PM IST
Basti: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण
x
व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

बस्ती: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय कन्या इन्टर कालेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष, भौतिक एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, शौचालय ब्लॉक एवं भवन मरम्मत कार्य को देखा। उन्होने पाया कि 05 कक्षों का निर्माण कार्य प्रगति पर है एवं शौचालय ब्लॉक के कक्ष पर छत पड़ गयी है तथा भौतिक/रसायन विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष पर छत नहीं पड़ी है। बताया गया कि 15 दिवस के अन्दर छत पड जायेगा।

कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के सहायक अभियन्ता द्वारा निर्माण कार्य अगस्त 2025 तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रधानाचार्य निर्माण कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें एवं अधिशासी अभियन्ता निर्धारित अवधि अगस्त 2025 के पहले निर्माण कार्य पूर्ण करवायें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Next Story