- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बस्ती क्राइम न्यूज़: ...
उत्तर प्रदेश
बस्ती क्राइम न्यूज़: वाहिद चक गांव में युवक की गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी
Admin Delhi 1
4 March 2022 4:08 PM IST

x
उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज़: जिले में सोनाहा थाना क्षेत्र के वाहिद चक गांव में 40 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या करके फेंकी गई, शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि, जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के वाहिद चक गांव में लाल देव वर्मा उम्र 40 वर्ष की शव बरामद की गई है। उसके गले पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है, पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। घरवालों से पूछताछ की जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा विवरण पता चल सकेगा।
Next Story





