- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly के ज़ियारत...
उत्तर प्रदेश
Bareilly के ज़ियारत यात्री ईरान में फंसे, परिजनों ने जताई चिंता
Tara Tandi
20 Jun 2025 4:51 PM IST

x
Bareilly बरेली । जियारत के लिए गए बरेली के कई लोग ईरान में ही फंस गए हैं। इससे उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उनकी सकुशल वापसी के लिए दुआ की जा रही है। ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उन्हें और बाकी सभी भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए।
किला के मोहल्ला गढ़ैया निवासी कमाल हैदर ने बताया कि उनके रिश्तेदार सलीम हैदर और उनकी पत्नी नौशाद परवीन समेत तमाम लोग ईरान में कर्बला की जियारत करने गए हैं। उनके परिजनों से संपर्क बना हुआ है, लेकिन हर बार उनकी बात डर, घबराहट और असहायता से भरी है। ईरान में हालात ठीक नहीं हैं। वहां फंसे रिश्तेदारों ने बताया कि कुछ कर नहीं पा रहे हैं। हर पल बस दुआ कर रहे हैं कि वो किसी तरह सुरक्षित लौट आएं।
कमाल हैदर ने बताया कि मोहल्ला गढ़ैया, कंघीटोला, सेंथल आदि स्थानों से भी लोग जियारत के लिए ईरान गए हैं। इसमें बुजुर्ग और बीमार लोग भी हैं। जब रिश्तेदारों से फोन पर बात की तो वो यही बता रहे हैं कि धमाकों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि हमारे अपनों को सकुशल स्वदेश लाने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया जाए।
TagsBareilly ज़ियारत यात्री ईरान में फंसेपरिजनों जताई चिंताBareilly pilgrims stranded in Iranrelatives expressed concernजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





