- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: अवैध संबंध...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: अवैध संबंध के शक में जरी कारीगर की दिन में हुई हत्या, जांच जारी
Tara Tandi
1 Jun 2025 6:35 PM IST

x
Bareilly बरेली: उत्तरप्रदेश बरेली में शनिवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया है वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया ,पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी हुई है.
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांकरटोला में जरी कारीगरी की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी गई आरोपी की तलाश में पुलिस व एस ओ जी की टीम दविश दे रही है परिवार ने पुरानी रंजिश में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पूछताछ में खुला है कि आरोपी को शक था कि जरी कारीगरी से उसकी पत्नी से संबंध है उसने अपनी पत्नी से भी मारपीट की थी.
35 साल का अरशद एक जरी कारखाने में कारीगर था परिजनों के मुताबिक उसकी भाभी की तबीयत खराब थी उनके लिए खून का इंतजाम करने अरशद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे ब्लड बैंक जा रहा था तभी रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे आमिर ने उसे पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया घायल अरशद को परिजनों ने पास के निजी अस्पताल भर्ती कराया वह इलाज के दौरान शाम 5:00 बजे उसकी मौत हो गई.
अरशद के पिता जहीर अहमद ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आमिर और उसके बेटे फरमान ने उनके बेटे की चाकू मार कर हत्या कर दी बताया है कि अरशद और आमिर के बीच करीब 1 महीने पहले शादी समारोह में झगड़ा हो गया था उसके बाद से आमिर उनके बेटे से रंजिश मानता था और उसकी हत्या कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची एसपी सिटी मानुष पारीक व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने भी मौके का मुआयना किया उन्होंने पूछताछ की तो पता लगा कि आमिर शकी मिजाज का इंसान है क्योंकि अरशद की शादी नहीं हुई थी और उसका आमिर के घर भी आना-जाना था तो आमिर को लगता था कि उसकी पत्नी से उसके संबंध है इस वजह से वह कुछ दिनों से वो अपनी पत्नी की भी पिटाई कर रहा था.
TagsBareilly अवैध संबंधशक जरी कारीगर हत्याजांच जारीBareilly illicit affairsuspected zari artisan murderedinvestigation continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





