- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: पत्नी से...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: पत्नी से विवाद के चलते युवक ने ससुराल में की आत्महत्या
Admindelhi1
15 July 2025 5:29 PM IST

x
बरेली: जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र मे एक युवक ने ससुराल मे पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी प्रेमपाल (35) कुछ समय से गौसाई गौटिया मोहल्ले मे किराए पर रह रहा था। सोमवार सुबह वह अपनी ससुराल देवरनियां के बकैनियां गांव में नशे की हालात में पहुंचा। वहां पत्नी मंजू को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा और दोनों में विवाद बढ़ गया।
उसने गुस्से मे जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुराल वाले उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।।
Tagsबरेलीपत्नी से विवादयुवकससुरालआत्महत्याBareillydispute with wifeyouthin-lawssuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





