उत्तर प्रदेश

Bareilly: तेजाब हमले में युवती की भूमिका, बरेली में एक युवक झुलसा, जांच शुरू

Admindelhi1
17 April 2025 4:31 PM IST
Bareilly: तेजाब हमले में युवती की भूमिका, बरेली में एक युवक झुलसा, जांच शुरू
x

बरेली: थाना सुभाषनगर क्षेत्र में दुकान पर काम करने वाले दो युवकों पर बाइक सवार दो लोग तेजाब फेंक कर फरार हो गए। जिसमें एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित ने एक युवती पर तेजाब फिंकवाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तिवारी मंदिर के पास रहने वाले तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि वह गंगानगर मोड़ स्थित एक दुकान पर काम करता है। वह दुकान पर काम करने के लिए मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पहुंचा था। वह साथ काम करने वाले राहुल को साथ लेकर पास की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और दोनों ने तेजाब फेंक दिया। शोर-शराबा के बाद बदायूं रोड की तरफ दोनों फरार हो गए। इस हमले में राहुल घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story