उत्तर प्रदेश

Bareilly: फर्जी मैट्रिमोनियल प्रोफाइल से युवती से ठगी

Admindelhi1
24 Sept 2025 2:57 PM IST
Bareilly: फर्जी मैट्रिमोनियल प्रोफाइल से युवती से ठगी
x

बरेली: प्रेमनगर थाना क्षेत्र की एक युवती से मैट्रिमोनियल एप के जरिये शादी का सपना दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक उसकी मुलाकात जीवनसाथी डॉट कॉम एप पर आनंद प्रकाश नामक युवक से हुई। उसने खुद को कृष्णा नगर, लखनऊ का निवासी बताया और कुछ ही दिनों में भावनात्मक बातें कर भरोसा जीत लिया। शादी का वादा करने के बाद वह कभी पारिवारिक परेशानी तो कभी इलाज के नाम पर रुपये मांगने लगा। इस तरह वह अब तक साढ़े तीन लाख रुपये ले चुका है।

आरोपी अक्सर बरेली जंक्शन पर उससे मिलने आता-जाता रहा, जबकि युवती भी लखनऊ चारबाग स्टेशन पर उससे मिलने जाती थी। आरोप है कि हर मुलाकात के दौरान वह केवल रुपये या उपहार लेकर गायब हो जाता और रिश्ते को कभी गंभीरता से नहीं निभाया। विश्वास दिलाने के लिए उसने अपनी बहन हर्षा सिंह और दोस्तों अमिषा सिंह व अब्दुल्ला मिर्जा से भी युवती की मुलाकात कराई थी।

शुरुआत में पुलिस ने आरोपी से फोन पर बात कर पीड़िता को रुपये लौटाने का आश्वासन दिलवाया था, लेकिन कुछ ही समय बाद उसका व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल नंबर बंद हो गया। अब मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story