उत्तर प्रदेश

Bareilly: मालगाड़ी हादसे में युवती की मौत, पहचान अज्ञात

Admindelhi1
17 Jan 2026 7:35 PM IST
Bareilly: मालगाड़ी हादसे में युवती की मौत, पहचान अज्ञात
x

बरेली: जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे लाइन पार मठिया के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर युवती ने जान दे दी। पुलिस ने युवती की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नही हो सकी। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने शव मोर्चरी मे रखवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक युवती लाइन पार मठिया के पास ट्रैक किनारे खड़ी थी। इस दौरान अपलाइन पर मालगाड़ी आई। जैसे ही मालगाड़ी करीब आई वह उसके आगे कूद गई।

मालगाड़ी से कटकर उसकी मौत हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नही हो सकी। पुलिस को उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज भी नही मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के थानों और रेलवे स्टेशनों पर युवती की जानकारी साझा की है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि शिनाख्त कराने के लिए शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

Next Story