- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: महिला से...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: महिला से युवक ने किया रेप का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
Tara Tandi
10 March 2025 3:19 PM IST

x
Bareilly बरेली। एक महिला के साथ मकान मालिक के बेटे ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने थाना कैंट में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाते हुए थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला के मुताबिक 1 मार्च को शाम 5 बजे कमरे में बच्चे को स्तनपान करा रही थी। इसी दौरान मकान मालिक का बेटा तन्नू गुप्ता कमरे में घुस आया और छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। उसके विरोध करने पर गाली देते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर मकान मालकिन गीता गुप्ता और मोहल्ले के अन्य लोग आ गए, जिन्होंने उसे बचाया।
घर से बाहर से इंस्पेक्टर की बाइक चोरी
बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर के सामने वाली गली में 1 मार्च की रात में घर के बाहर खड़ी इंस्पेक्टर की बाइक चोरी हो गई। इंस्पेक्टर की पत्नी खुशबू देवी ने थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके पति कमलेश ठाकुर लखनऊ पुलिस मुख्यालय अनुभाग तीन में तैनात हैं।
TagsBareilly महिला युवकरेप प्रयासरिपोर्ट दर्जBareilly woman youthrape attemptreport filedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





