- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: महिला से...

बरेली: कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मकान मालिक के बेटे ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला के मुताबिक, 1 मार्च की शाम करीब 5 बजे, जब वह अपने कमरे में बच्चे को स्तनपान करा रही थी, तभी मकान मालिक का बेटा तन्नू गुप्ता जबरन अंदर घुस आया। उसने छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसने गाली-गलौज और मारपीट भी की।
महिला के शोर मचाने पर मकान मालकिन गीता गुप्ता और मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर की बाइक चोरी, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर के सामने वाली गली में 1 मार्च की रात को एक पुलिस इंस्पेक्टर की बाइक चोरी हो गई।
इंस्पेक्टर की पत्नी खुशबू देवी ने थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर मामला दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके पति कमलेश ठाकुर लखनऊ पुलिस मुख्यालय के अनुभाग तीन में तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





