- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: पिता की कब्र...
Bareilly: पिता की कब्र से फातिहा पढ़कर आ रहे युवक की सड़क हादसे मे मौत

बरेली: ईद-उल-अजहा के मौके पर शनिवार को पिता की कब्र से फातिहा पढ़कर आ रहे माझा कारीगर को सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे मे गंभीर रूप से घायल कारीगर को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किला के स्वालेनगर निवासी अरमान (19) शनिवार को अपने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए गया था। उसके साथ उसका दोस्त फैज भी था। रिश्तेदार आमिर ने बताया कि अरमान फैज के साथ गया था और फातिहा पढ़ने के बाद जब वह वापस आ रहा था।
तभी रोड पार करते समय तेज गति से आ रही बाइक ने अरमान को टक्कर मार दी। हादसे मे अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। फैज ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन अरमान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरमान की मौत से उसकी मां सबली का रो-रोकर बुरा हाल है। अरमान तीन भाइयों और दो बहनों मे सबसे छोटा था। हादसे मे अरमान की मौत के बाद ईद की खुशियां मातम मे बदल गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।





