- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: ट्रेन से...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: ट्रेन से नीचे गिरा युवक , गंभीर रूप से घायल
Tara Tandi
20 Feb 2025 11:40 AM IST

x
Bareilly बरेली । महाकुंभ से बरेली लौट रहे एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे, प्रयागराज से आई नौचंदी एक्सप्रेस (14241) से उतरते समय युवक ट्रेन के नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना बरेली जंक्शन पर हुई, जहां संजय नगर, तीन मूर्ति रोड निवासी ओमप्रकाश का 18 वर्षीय पुत्र पवन ट्रेन से उतर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन के नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम और जीआरपी थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी। जीआरपी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पवन को ट्रैक से उठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
TagsBareilly ट्रेन नीचे गिरा युवकगंभीर रूप घायलBareilly: A young man fell down from a trainseriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





