- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजन ने हत्या की आशंका
Tara Tandi
15 Feb 2025 4:06 PM IST

x
Bareilly बरेली । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित हार्टमैन पुल पर एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई इस घटना को पुलिस सड़क दुर्घटना मान रही है, जबकि परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।
सचिन की हादसे में मौत, परिजनों को हत्या का शक
मृतक की पहचान किला थाना क्षेत्र के गड़ी चौकी निवासी 21 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब सचिन अपने एक दोस्त के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह हार्टमैन पुल के पास घायल अवस्था में पड़ा है। उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
परिजनों का आरोप, सिर पर लोहे की रॉड से किया गया वार
मृतक के परिजन दिनेश का आरोप है कि सचिन की हत्या की गई है। उनका कहना है कि सचिन के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं, प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी का कहना है कि यह एक सड़क दुर्घटना है, जिसमें किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
TagsBareilly सड़क हादसेयुवक मौतपरिजन हत्या आशंकाBareilly road accidentyoung man diedfamily suspects murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





