- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly बारात में...
उत्तर प्रदेश
Bareilly बारात में गोली से युवक की मौत, हर्ष फायरिंग या हादसा? जांच जारी
Tara Tandi
24 April 2025 1:08 PM IST

x
Bareilly बरेली : थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव चमरुआ में बारात में चली गोली से गंभीर रूप से घायल युवक की छह दिन बाद इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बारात में किसी ने हर्ष फायरिंग की थी, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की अंटी में लोड तमंचा लगा था, जिसकी गोली चलने से वह घायल हो गया था।
गांव चमुरुआ निवासी विजेंद्र ने बताया कि छह दिन पहले उनके गांव में एक व्यक्ति की बेटी की बारात आई थी। बारात देखने के लिए उनका भाई विजय कुमार (24) भी गया था। वहां पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की। एक गोली विजय की दाहिनी जांघ में लग गई। विजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह दिन बाद विजय ने दम तोड़ दिया। विजय की मौत से पत्नी प्रीति और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
भोजीपुरा थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि विजय बारात में शामिल होने के लिए गया था। उसकी अंटी में लोड तमंचा लगा था। अचानक तमंचे से गोली चल गई, जो विजय की दाहिनी जांघ में लग गई। जांघ की मुख्य नस बेकार हो गई थी। उसका ब्लड बंद नहीं हो रहा था, जिससे उसकी मौत हो गई। हर्ष फायरिंग या विवाद में गोली मारने जैसी घटना सत्य नहीं है।
TagsBareilly बारात गोलीयुवक मौतहर्ष फायरिंग हादसाजांच जारीBareilly wedding procession shotyoung man diedcelebratory firing accidentinvestigation underwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





