उत्तर प्रदेश

Bareilly: शादी से पहले युवक की मौत, पुलिस ने लिया मामला

Admindelhi1
6 Dec 2025 10:47 AM IST
Bareilly: शादी से पहले युवक की मौत, पुलिस ने लिया मामला
x

बरेली: नवाबगंज क्षेत्र के सेंथल में शुक्रवार सुबह श्मशान घाट के सामने गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मुकेश मौर्य के रूप में हुई है, जिसकी अप्रैल में शादी होने वाली थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुकेश गुरुवार शाम सात बजे घर से निकला था। रात एक बजे तक फोन पर बात होती रही। उसने बताया कि वह मेले में है और लौट आएगा। इसके बाद फोन बंद हो गया।

परिजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह खेत में शव मिलने की सूचना पर कोहराम मच गया। परिजनों ने स्पष्ट तौर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से मुकेश की जान ली गई और शव खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की गहन जांच की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। परिजनों से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story