- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: परीक्षा...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: परीक्षा छूटने की चिंता ने ली छात्र की जान
Admindelhi1
11 April 2025 11:11 AM IST

x
12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उसका 12वीं का पेपर छूट गया इससे अवसाद में था।
सनसिटी नॉर्थ सिटी कॉलोनी निवासी शिवम ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। कुछ समय से गहरे तनाव में था। बुधवार की शाम वह कमरे में गया और रात तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई।
अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ दिया। शिवम का शव पंखे के कुंडे से चादर के सहारे लटका था। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
साथ ही छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। शिवम के पिता एयरपोर्ट विभाग से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। परिजनों का कहना है कि शिवम का पेपर छूट गया था इसलिए सदमे में था।
Tagsबरेलीपरीक्षाछूटनेचिंताछात्र की जान12वीं के छात्रफंदाआत्महत्याBareillyexammissingworrystudent's life12th studenthangingsuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





